सऊदी अरब में फंसे भारतीयों के लिए जरूरी खबर,मक्का में बना कंट्रोल रूम,हेल्पलाइन नंबर जारी
मनोज बिसारिया | 15 Oct 2026
नई दिल्ली।हज 2026 के सफल आयोजन के बाद हज 2027 की तैयारियां जारी हैं।इस बीच सऊदी अरब में उड़ानों में जारी व्यवधान के बीच भारतीय नागरिकों खासकर उमराह जायरीनों की मदद के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास और जेद्दा ने एक अहम कदम उठाया है।दूतावास ने मक्का में इंडियन हज पिलग्रिम्स ऑफिस में एक अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया है,जिससे उड़ानों में परेशानी से प्रभावित भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी सूचना के मुताबिक जेद्दा में पहले से संचालित 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम और उसकी हेल्पलाइन सेवाएं भी जारी रहेंगी। ऐसे में जरूरतमंद भारतीय नागरिक मक्का के नए कंट्रोल रूम या जेद्दा के मौजूदा कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।मक्का में स्थापित नए कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर +966 553646966 जारी किया गया है। उड़ानों में व्यवधान के कारण सहायता की जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।दूतावास ने कहा है कि जेद्दा में पहले से मौजूद 24×7 कंट्रोल रूम और उसकी हेल्पलाइन सेवाएं भी पहले की तरह काम करती रहेंगी।
इस व्यवस्था का उद्देश्य उड़ानों में व्यवधान से प्रभावित भारतीय नागरिकों,विशेष रूप से उमराह करने पहुंचे जायरीनों को मदद उपलब्ध कराना है।भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जरूरतमंद नागरिकों से अपील की है कि वे सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। मक्का में कंट्रोल रूम का स्थान गूगल मैप्स पर भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि जरूरतमंद लोग वहां तक पहुंच सकें।
बता दें कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज 2026 के संचालन की समीक्षा की और सभी संबंधित पक्षों को अगले वर्ष की हज यात्रा की तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हज 2026 के दौरान करीब 1.75 लाख भारतीय जायरीन ने सऊदी अरब में वार्षिक हज यात्रा पूरी की।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय हज नीति 2027 की घोषणा कर चुका है। हज-2027 के लिए हज पर जाने के इच्छुक लोग, हज कमेटी ऑफ इंडिया के पोर्टल (hajcommittee.gov.in) के साथ ही हज सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।बता दें कि हाल ही में सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वॉर्निंग भेजे जाने के बाद मक्का और सऊदी अरब के कई अन्य हिस्सों को हाई अलर्ट पर रखा गया।
रूस और अमेरिका के बीच क्या चल रहा है, विश्वभर में जारी जंग और बाजारों पर दिखेगा इस नए बदलाव का असर
त्योहारी सीजन के बीच म्यूचुअल फंड्स ने लगाई गोल्ड में नए निवेश पर रोक,क्या है कारण, सोने के निवेशकों पर क्या होगा असर
भारत के एक्सपोर्ट में जबरदस्त तेजी,$500 अरब के पार जाने की उम्मीद,सोने-चांदी के इंपोर्ट में बड़ी गिरावट
पांच महीने में चावल बेचकर भारत ने कमाए 22,864 करोड़, किसानों और निर्यातकों के लिए IREF का मास्टर प्लान तैयार
एलन मस्क के प्राइम मिनिस्टर अंबानी' वाले तंज पर रिलायंस का पलटवार,बोली- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते,नियम सबके लिए एक
सीजेपी के प्रदर्शन से दिल्ली के खान मार्केट से कनॉट प्लेस तक कारोबार ठप,रोजाना हो रहा 50 करोड़ का नुकसान
किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये,जानें किस्त की तारीख,स्टेट्स चेक करने का तरीका
गन्ने का बढ़ सकता है भाव,सरकार ने गठित की स्पेशल कमेटी,चीनी के एमएसपी पर भी होगा फैसला
फ्लाइट की तरह बाथरूम और गर्म पानी का शॉवर,24 कोच वाली आ रही है वंदे भारत स्लीपर
अमेरिका से जापान तक हाहाकार,फिर भी घरेलू बाजार में है तेजी का तूफान, जानें 3 बड़े कारण
दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल:छठ-दिवाली पर 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत,13 घंटे में दिल्ली टू पटना,जानें 1000 किमी का कितना किराया
वाराणसी से सवा घंटे में लखनऊ,50 मिनट में पटना, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार,डीपीआर के साथ भूमि अधिग्रहण की तैयारी
एआई के दम पर बढ़ेगी विश्व की इकोनॉमी,आईएमएफ ने बढ़ाया अनुमान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved