भारत के एक्सपोर्ट में जबरदस्त तेजी,$500 अरब के पार जाने की उम्मीद,सोने-चांदी के इंपोर्ट में बड़ी गिरावट


भारत के एक्सपोर्ट में जबरदस्त तेजी,$500 अरब के पार जाने की उम्मीद,सोने-चांदी के इंपोर्ट में बड़ी गिरावट

मनोज बिसारिया | 16 Oct 2026

 

नई दिल्ली।पश्चिम एशिया में जंग शुरू हुए छह महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है,लेकिन इस बीच भारत का इस क्षेत्र के साथ व्यापार लगभग सामान्य स्तर पर लौट आया है।सितंबर के आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम एशिया के साथ भारत का एक्सपोर्ट और इंपोर्ट पिछले साल के स्तर के करीब पहुंच गया है।वहीं सरकार को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत का सामानों का कुल एक्सपोर्ट 500 अरब डॉलर के पार जा सकता है।

पश्चिम एशिया के साथ कितना हुआ व्यापार

सितंबर में भारत ने पश्चिम एशिया को 5.56 अरब डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया।पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 5.94 अरब डॉलर था। यानी एक्सपोर्ट में मामूली गिरावट दर्ज की गई।वहीं सितंबर में पश्चिम एशिया से भारत का इंपोर्ट 13.64 अरब डॉलर रहा,जबकि सितंबर 2025 में यह 13.76 अरब डॉलर था।खास बात यह है कि जून, जुलाई और अगस्त में भारत का पश्चिम एशिया को एक्सपोर्ट पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहा, जबकि इंपोर्ट कम दर्ज किया गया।

UAE बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट बाजार

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भारत का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट बाजार रहा।
इस दौरान भारत ने UAE को 16.7 अरब डॉलर का सामान भेजा।हालांकि पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह आंकड़ा 18.75 अरब डॉलर था।

$500 अरब के पार जा सकता है एक्सपोर्ट

भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत के एक्सपोर्ट में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।अगर पिछले साल जैसा रुझान जारी रहा,तो वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में एक्सपोर्ट पहली छमाही से ज्यादा हो सकता है।अप्रैल-सितंबर 2026-27 के दौरान भारत का कुल सामानों का एक्सपोर्ट 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह 219.30 अरब डॉलर था।सितंबर में एक्सपोर्ट 23.9% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल यह 36.08 अरब डॉलर था।

सोने के इंपोर्ट में बड़ी गिरावट

सितंबर में भारत ने 1.8 अरब डॉलर का सोना इंपोर्ट किया, जबकि पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 9.61 अरब डॉलर था।अगस्त में भी सोने का इंपोर्ट घटकर 2.3 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल 5.44 अरब डॉलर था।वित्त वर्ष की पहली छमाही में सोने का कुल इंपोर्ट 27.32% गिरकर 19.27 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल यह 26.51 अरब डॉलर था।इस गिरावट की एक वजह इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी है।

चांदी का भी घटा इंपोर्ट

सोने के साथ चांदी के इंपोर्ट में भी कमी आई है। अप्रैल-सितंबर के दौरान चांदी का इंपोर्ट 25.71% घटकर 2.4 अरब डॉलर रहा,जबकि पिछले साल यह 3.21 अरब डॉलर था।सितंबर में चांदी का इंपोर्ट 66.50 करोड़ डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने 1.3 अरब डॉलर था।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved