ईरान जंग के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा फैसला,बदलेगी तेल खरीदने की रणनीति
मनोज बिसारिया | 21 Oct 2026
नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान जंग से तेल की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बीच इंडियन ऑयल अपनी खरीद की रणनीति को बदलने जा रही है।इंडियन ऑयल 2027-28 में खाड़ी देशों से सालाना समझौतों के तहत तेल की खरीद थोड़ी घटाने की योजना बना रही है।
कंपनी ने लिया बड़ा फैसला
अमेरिका और ईरान युद्ध का असर अब भारत की तेल खरीद रणनीति पर भी पड़ता दिख रहा है।देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन साल 2027-28 में पश्चिम एशिया के देशों से सालाना समझौतों के तहत कच्चे तेल की खरीद थोड़ी कम कर सकती है।इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक इस सेक्टर में सप्लाई को लेकर अनिश्चितता इसके पीछे की एक बड़ी वजह है। बता दें कि भारत की तेल रिफाइनरी कंपनियां अपनी जरूरत का आधे से ज्यादा कच्चा तेल का हिस्सा पारंपरिक रूप से पश्चिम एशिया से खरीदती रही हैं।यहां से भारी और ज्यादा सल्फर वाले कच्चे तेल की सप्लाई भी होती है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की रूकावट से बढ़ी परेशानी
इंडियन ऑयल ने मार्च 2027 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष में अपने कुल कच्चे तेल के आयात का करीब 47 फीसदी हिस्सा पश्चिम एशिया के उत्पादकों से सालाना समझौतों के तहत खरीदने की योजना बनाई थी,लेकिन ईरान युद्ध के कारण सप्लाई में रुकावट और जहाजों पर हमलों ने तेल की ढुलाई को मुश्किल बना दिया है।स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से माल ढुलाई का खर्च भी काफी बढ़ गया है।ऐसे में एशिया की कुछ रिफाइनरी कंपनियों ने सालाना समझौतों के तहत खरीद रोक दी है और अब जरूरत के हिसाब से बाजार से तेल खरीदने पर जोर दिया जा रहा है।
स्पॉट मार्केट और दूसरे ऑप्शन पर भी नजर
कच्चे तेल में बढ़ती लागत के बीच कुछ तेल उत्पादक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए ढुलाई समेत तेल पहुंचाने की पेशकश कर रहे हैं।हाल के महीनों में इंडियन ऑयल समेत कुछ भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने दुबई बेंचमार्क के मुकाबले कम कीमत पर इराकी कच्चा तेल भी खरीदा है। पश्चिम एशिया से सप्लाई घटने पर भारतीय कंपनियों ने शुरुआत में रूसी तेल की खरीद बढ़ाई थी।हालांकि आने वाले महीनों में रूसी तेल का आयात कम हो सकता है,क्योंकि होर्मुज के रास्ते सप्लाई बढ़ने और खाड़ी देशों की ओर से कीमतों व ढुलाई में छूट मिलने की संभावना है।इंडियन ऑयल ने जहाजों की बढ़ती लागत के कारण बड़े गैस वाहक जहाज खरीदने के इस फैसले पर रोक लगाई हुई है।इस कंपनी ने जुलाई में कम से कम दो ऐसे जहाजों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रस्ताव जारी किया था,लेकिन अब 10 साल पुराने एक जहाज की कीमत करीब 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो पहले के मुकाबले लगभग दोगुनी है।ऐसे में इस फैसले पर भी अभी रोक लगाई हुई है।
तेल की दुनिया में बड़ा उलटफेर,खाड़ी देश बना रहे नए रास्ते, खत्म हो सकती है होर्मुज की अहमियत
चीन की राह पर भारत,अगले दशक में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में आ सकती है बड़ी तेजी
तांबे की सप्लाई पर बड़ा संकट,नई खदान शुरू होने में लग रहे हैं 16 साल से ज्यादा
पीएम किसान योजना:बीत गया दशहरा आ रही दीपावली, अब कब खत्म होगा किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार
वाराणसी और अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट प्राइवेट हाथों में जाएंगे,मोनोपॉली तोड़ने के लिए क्या कर रही सरकार
नवरात्रि में हर सेकेंड बिके एक से ज्यादा नए व्हीकल,पैसेंजर व्हीकल सेल्स में गिरावट के बाद भी 9 दिन में कुल बिक्री का आंकड़ा हुआ 10 लाख के पार
होर्मुज पर आ गई बड़ी खबर,ईरान ने पूरी दुनिया के सामने कर दिया ये ऐलान
भारत अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का आ गया बयान,कहा- समझौता जल्द
रूस और अमेरिका के बीच क्या चल रहा है, विश्वभर में जारी जंग और बाजारों पर दिखेगा इस नए बदलाव का असर
त्योहारी सीजन के बीच म्यूचुअल फंड्स ने लगाई गोल्ड में नए निवेश पर रोक,क्या है कारण, सोने के निवेशकों पर क्या होगा असर
भारत के एक्सपोर्ट में जबरदस्त तेजी,$500 अरब के पार जाने की उम्मीद,सोने-चांदी के इंपोर्ट में बड़ी गिरावट
पांच महीने में चावल बेचकर भारत ने कमाए 22,864 करोड़, किसानों और निर्यातकों के लिए IREF का मास्टर प्लान तैयार
एलन मस्क के प्राइम मिनिस्टर अंबानी' वाले तंज पर रिलायंस का पलटवार,बोली- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते,नियम सबके लिए एक
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved