क्या फिर से आ रहा है 1,000 रुपये का नोट,सरकार ने बताई सच्चाई


क्या फिर से आ रहा है 1,000 रुपये का नोट,सरकार ने बताई सच्चाई

मनोज बिसारिया | 27 Oct 2026

 

नई दिल्ली।देश में फिर से 1,000 रुपये के नोट की वापसी हो रही है।यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर 1,000 रुपये के नोट की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर हो रहे हैं।कुछ पोस्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि यह कब से बाजार में चलने लगेंगे।इस पर कतई भरोसा मत कीजिए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है।

क्या हो रहा है सर्कुलेट

इस समय सोशल मीडिया पर जो 1,000 रुपये के नोट के बारे में तस्वीरें और वीडियो घूम रहे हैं,उसे देखने पर पता चलता है कि इस नोट का रंग पीला है। इस नोट पर एक मंदिर का डिजाइन बना हुआ है।सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह नोट हाल ही में डिजाइन कर तैयार किया गया है। इसे 15 तारीख को जारी किया जाएगा।

सरकार ने बताई सच्चाई

इस वायरल पोस्ट की सच्चाई भारत सरकार ने बताई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले पत्र सूचना कार्यालय की फ़ैक्ट चेक यूनिट ने मंगलवार को इस बारे में सच्चाई बयां की।पीआईबी ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों को गलत बताया।उन्होंने बतया है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने नए 1,000 रुपये के नोट के जारी होने की कोई सूचना ही नहीं दी है।

पहले 1,000 और 2,000 के नोट चलते थे

ऐसा नहीं है कि भारत में 1,000 रुपये या 2,000 रुपये के नोट चलन में नहीं थे।नोटबंदी से पहले देश में 1,000 रुपये के नोट चलन में थे,लेकिन आठ नवंबर 2016 की राते को नोटबंदी की घोषणा हुई तो 1,000 के इन नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया। उस समय 2,000 रुपये के नोट चलन में लाए गए थे,लेकिन ये नोट भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाए। इन नोटों को भी चलन से बाहर करना पड़ा।

अब अधिकतम 500 का नोट

इस समय रिजर्व बैंक ने नए नोटो की जो सीरिज जारी की है, उसमें महात्मा गांधी का फोटो है।ये नोट 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के हैं।देश भर में अभी ये ही नोट चलन में हैं। साथ ही 5, 10, 20, 50 और 100 रुपये के कुछ पुराने नोट भी चलन में है। ये पुराने नोट नवंबर 2016 से पहले प्रिंट किए गए हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved