भारत में है विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म,गिनीज बुक में नाम है दर्ज,20 करोड़ में तैयार हुआ


भारत में है विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म,गिनीज बुक में नाम है दर्ज,20 करोड़ में तैयार हुआ

मनोज बिसारिया | 27 Oct 2026

 

नई दिल्ली।देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है,इस प्लेटफॉर्म की लंबाई 1.5 किलोमीटर से भी ज्यादा है।खास बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ देश ही नहीं,बल्कि विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है।इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।इस प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

कहां है विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म

विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक के हुबली शहर स्थित श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली रेलवे स्टेशन पर है। इसकी लंबाई 1,507 मीटर यानी लगभग 1.5 किलोमीटर है। यह स्टेशन दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन के अंतर्गत आता है। प्लेटफॉर्म की लंबाई के लिए इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मान्यता मिली है। 

बनाने में कितना आया खर्च

इस प्लेटफॉर्म का निर्माण हुबली रेलवे यार्ड के पुनर्विकास के हिस्से के रूप में किया गया था। इसकी लंबाई बढ़ाने और निर्माण पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च हुए।गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार इसकी लंबाई का सत्यापन जनवरी 2023 में किया गया था। इसके बाद 12 मार्च 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश को समर्पित किया।बता दें इसका पुनर्विकास भारतीय रेलवे ने करवाया है।

आखिर इतना लंबा प्लेटफॉर्म क्यों बनाया गया

हुबली स्टेशन पर पहले पांच प्लेटफॉर्म थे।ट्रेनों की बढ़ती आवाजाही और परिचालन क्षमता बढ़ाने की जरूरत को देखते हुए स्टेशन के यार्ड का पुनर्विकास किया गया और तीन नए प्लेटफॉर्म जोड़े गए। इनमें प्लेटफॉर्म नंबर 8 विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म बना।इसकी खासियत यह है कि यहां एक साथ अलग-अलग दिशाओं से दो ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लेने या रवाना करने में मदद मिल सकती है। इससे ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने और स्टेशन पर भीड़ व परिचालन संबंधी दिक्कतें कम करने में मदद मिलती है।

पहले किस स्टेशन के नाम था रिकॉर्ड

हुबली से पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म विश्व के सबसे लंबे प्लेटफॉर्म के रूप में जाना जाता था। गोरखपुर के प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 1,366.33 मीटर है। वहीं केरल के कोल्लम जंक्शन का प्लेटफॉर्म लगभग 1,180.5 मीटर लंबा है। हुबली के 1,507 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved