तेज इकोनॉमिक ग्रोथ के बीच फैक्ट्रियों की रफ्तार सुस्त,भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए संकेत
मनोज बिसारिया | 29 Oct 2026
नई दिल्ली।एक ओर जहां भारत की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ की दुनियाभर में चर्चा है तो वहीं सितंबर में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार में गिरावट आई है।यह घटकर 6.7 फीसदी रह गई है। अगस्त में यह 8 फीसदी थी।वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की घटती रफ्तार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का सबब है।
आईआईपी में सुस्ती का कारण
यह सुस्ती मुख्य रूप से आंकड़ों के तुलनात्मक प्रभाव यानी बेस इफेक्ट के कारण है।यह और बात है कि देश की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ की बुनियाद मजबूत बनी हुई है।सरकार के आंकड़ों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रदर्शन शानदार रहा है।प्रमुख उद्योगों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो आर्थिक मजबूती को दिखाता है।इन उद्योगों में मोटर वाहन (19%), इलेक्ट्रिक उपकरण (33.9%) और रबर-प्लास्टिक (19.9%) जैसे उद्योग शामिल हैं।
भारत की ग्रोथ के लिए मजबूत अनुमान
ये आंकड़े ऐसे समय आए हैं जब भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर प्रमुख संस्थानों ने सकारात्मक अनुमान जताए हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने अपनी रिपोर्ट में भारत की ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। पहले यह 6.4 फीसदी था। इसकी वजह देश के भीतर मजबूत घरेलू मांग है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.2 फीसदी रखा है। इसके पीछे ग्रामीण मांग में बेहतरी, सामान्य मॉनसून और त्योहारी सीजन में कंजम्पशन में तेजी है। इनसे अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
लिस्टिंग के अगले दिन भी जिओ का जलवा बरकरार, 5% उछला शेयर,मार्केट 13 लाख करोड़ के रुपए पार
महंगा कच्चा तेल और सूखे की दोहरी मार,क्या भारत में और बढ़ेगी महंगाई,जेब पर ऐसे पड़ेगा सीधा असर
सोना-चांदी करवा चौथ पर हुआ सस्ता,सिल्वर 1000 रुपये फिसला,आज 22 K और 24K गोल्ड का कितना है रेट
जियो लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान रोने भावुक हुए मुकेश अंबानी
नंबर-1 के बाद नंबर-2 पर भी अंबानी का कब्जा,रिलायंस के बाद देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म्स
रेलवे ने फिर सख्त किया नियम,ट्रेन में रात 11 बजे के बाद यात्री चार्ज नहीं कर पाएंगे मोबाइल
भारत ने जमकर खरीदी अरहर,दीवली से पहले 300 रु तक घटे दाम,सूखे की चिंता के बीच आगे कैसी रहेगी सप्लाई
धनतेरस-दीवाली से पहले खरीदारों की मौज,सोना 50000 और चांदी 2.25 लाख हुई सस्ती
भारत में है विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म,गिनीज बुक में नाम है दर्ज,20 करोड़ में तैयार हुआ
क्या फिर से आ रहा है 1,000 रुपये का नोट,सरकार ने बताई सच्चाई
सोना सस्ता होते ही चीन में खरीदारी की मची होड़,सब्जी मंडी से ज्यादा भीड़,आखिर क्यों अचानक गिरने लगे गोल्ड के दाम
दिवाली-छठ में घर जाना पड़ेगा महंगा,दिल्ली-एनसीआर से बिहार-यूपी जाने वाली बसों का किराया तीन गुना बढ़ा
पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा इसी महीने होगा ट्रांसफर, जानें किस तारीख को आएगा 2000
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved