धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सुबह-सुबह धराशायी हुआ गोल्ड,चेक करें अपने शहर का रेट


धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, सुबह-सुबह धराशायी हुआ गोल्ड,चेक करें अपने शहर का रेट

मनोज बिसारिया | 06 Nov 2026

 

नई दिल्ली। दिवाली और धनतेरस पर आमतौर पर सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदना शुभ माना जाता है,इस मौके पर यदि आप भी कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर राहत देगी। अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के बाद सोने और चांदी की कीमती में आई तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई।शुक्रवार सुबह से ही सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है।एक दिन पहले गुरुवार को सोना और चांदी में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी।तेल टैंकरों पर हमले और क्रूड ऑयल के दाम में आई तेजी का असर शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम पर देखा गया,इससे पहले अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन के बाद बनी अनिश्चितता ने बुलियन मार्केट को सपोर्ट किया थ।इंटरनेशनल वायदा बााजर कॉमेक्स से लेकर एमसीएक्स तक सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड आज सुबह गिरकर 4100 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया।चांदी भी गिरकर 51 डॉलर के करीब आ गई है।

इंटरनेशनल वायदा मार्केट कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह सोने को 4,053 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया

इंटरनेशनल वायदा मार्केट कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह सोने को 4,053 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया। कारोबारी सत्र के दौरान एक समय यह गिरकर 4,049 डॉलर प्रति औंस तक चला गया,इसी तरह चांदी भी दो प्रतिशत से कुछ कम गिरकर 51 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड करते देखी गई।भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स की बात करें तो इस गिरावट का असर वहां भी देखा गया और 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला डोमेस्टिक गोल्ड फ्यूचर्स 2124 रुपये टूटकर 141971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया। चांदी फ्यूचर्स की बात करें तो इसमें 3110 रुपये की गिरावट आई और यह गिरकर 184030 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

बुलियन मार्केट का बुरा हाल

बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है।शुक्रवार सुबह बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाला सोना 1940 रुपये टूटकर 142,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।ज्वैलरी में सबसे ज्यादा यूज होने वाले 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह गिरकर 130,643 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 20 कैरेट गोल्ड को 118,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट गोल्ड को 106,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया।चांदी की बात करें तो इसमें भी कल के मुकाबले गिरावट देखी जा रही है और यह 2800 रुपये की कमजोरी के साथ 184,740 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

IBJA पर क्या रहेगा सोने-चांदी का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन अपनी वेबसाइट https://ibjarates.com पर दिन में दो बार सुबह व शाम के समय सोने और चांदी के रेट जारी करता है।ये रेट दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते हैं। IBJA की तरफ से गुरुवार शाम को 5 बजे जारी किये गए रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना चढ़कर 14129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया,इसके अलावा चांदी की बात करें तो यह 187300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई,इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड 132022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट का रेट 103182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved