नई दिल्ली।कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है।कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आ गया है,इंटरनेशनल मार्केट में जो ऑयल हफ्ते के शुरुआती दिन में 115 डॉलर के करीब पर था,आज वो गिरकर 97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट
ब्रेंट क्रूड की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।ब्रेंट क्रूड की कीमत शनिवार को 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी है। WTI क्रूड की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। क्रूड के दाम गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं।
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का कारण
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है।तेल का बाजार बहुत हद तक सेंटीमेंट पर चलता है,जब तक बादार को लगता है कि सप्लाई रुक जाएगी,दाम बढ़ते रहते हैं.जब बाजार को लगता है कि युद्ध के माहौल के बावजूद टैंकरों को सुरक्षित निकलने का रास्ता मिल रहा है, तेल के दाम गिरने लगते हैं।
तेल की गिरावट में ट्रंप का रोल
अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद बाजार को उम्मीद है कि युद्ध जल्द खत्म हो सकेगा,चूंकि संसद पर अब डेमोक्रेट्स का कंट्रोल होगा,ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप युद्ध को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाएंगे।खुद ट्रंप भी कह चुके हैं कि ईरान पर फिलहाल कोई बड़ा हमला करने का प्लान नहीं कर रहे हैं, इन खबरों से तेल के बाजार को शांत किया है।
भारत में क्या पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर एकदम से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ने वाला है।कच्चे तेल के दाम में गिरावट से एकाएक पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हो जाता है।अगर ये गिरावट इसी तरह से बनी रही,तो तेल कंपनियों की लागत कम होती और आने वाले कुछ महीनों में तेल के दाम गिर सकते हैं।
क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर,मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपए प्रति लीटर, डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर,कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपए प्रति लीटर, डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर।चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपए प्रति लीटर,डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।