31 दिसंबर के बाद बेकार हो जाएंगे आपके चेकबुक,जनवरी 2027 से नए से होगा कामकाज,दावों पर आरबीआई ने कही बड़ी बात


31 दिसंबर के बाद बेकार हो जाएंगे आपके चेकबुक,जनवरी 2027 से नए से होगा कामकाज,दावों पर आरबीआई ने कही बड़ी बात

मनोज बिसारिया | 09 Nov 2026

 

नई दिल्ली।क्या बैंक नए चेक बुक लाने वाले हैं,क्या आपका पुराना चेकबुक बेकार होने वाला है। 1 जनवरी 2027 से आपके बैंक का चेकबुक बदल जाएगा।दरअसल सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि साल 2027 में चेकबुक पूरी तरह से बदल जाएगा,नया चेकबुक बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगा,नए चेकबुक की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए जा रहे हैं।

50000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन के लिए पुराने चेकबुक मान्य नहीं

दावा ये भी किया जा रहा है कि 31 दिसंबर के बाद बैंक बड़े ट्रांजैक्शन के लिए पुराने CTS चेकबुक को अमान्य कर सकते हैं। 50000 रुपये से अधिक से ट्रांजैक्शन के लिए आपको नया चेकबुक ही देना होगा।

सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे दावों में आरबीआई का हवाला दिया जा रहा...

सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे दावों में आरबीआई का हवाला दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर के बाद पुराने चेकबुक बेकार हो जाएंगे।बड़े ट्रांजैक्शन के लिए नई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस नए चेकबुक ही वैध होंगे।सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नई चेकबुक में अल्फा-न्यूमेरिक कोड,नया MICR नंबर, UV कोड और आरबीआई से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं।
   

क्या है हकीकत, आरबीआई ने साफ की तस्वीर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन तमाम दावों को फेक बताया है। आरबीआई ने एक्स पर पोस्ट के जरिए नए चेकबुक के दावों को पोल खोल दी।खुद आरबीआई ने इन फेक दावों की हकीकत बता दी है। आरबीआई ने साफ किया है कि फिलहाल केंद्रीय बैंक की ओर से कोई भी ऐसा नियम लागू नहीं किया जा गया है। आरबीआई ने लोगों को सलाह दी है कि वो इस तरह के दावों को भरोसा ना करें और ना ही किली अनजाने लिंक पर क्लिक करें। आरबीआई ने लोगों ने अलर्ट रहने की सलाह दी है और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved