छठ पूजा के लिए 200 रुपए किलो पहुंचे लौकी के दाम
मनोज बिसारिया | 13 Nov 2026
नई दिल्ली।लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय से आज शुरू हो गया है।नहाय-खाय के दिन लौकी की सब्जी के साथ चने की दाल और चावल ग्रहण किया जाता है।ऐसे में आज गांव से लेकर छोटे कस्बों तक में लौकी के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कप्तानगंज सब्जी मंडी में 1 किलो लौकी का दाम 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई में लौकी चार गुनी सस्ती है। मुंबई में फुटकर में लौकी 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है।यही लौकी अभी दो दिन पहले दिल्ली की आजादपुर मंडी में 20 से 30 रुपये किलो थी और लगभग इसी रेट पर कुशीनगर,गोरखपुर और देवरिया में बिक रही थी।दिल्ली में भी लौकी आज 200 रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि आजादपुर मंडी में महज 70 से 80 रुपये किलो बिक रही है।
कहीं 200 रुपये किलो है तो कहीं 60 रुपये
कप्तानगंज मंडी में होल सेल लौकी 120 रुपये से 160 रुपये किलो बिक रही है।वहीं मुंबई में गोल लौकी थोक में 38 और लंबी वाली 28 रुपये किलो बिक रही है।मुंबई में लौकी का खुदरा रेट 50 से 60 रुपये किलो है।
वाराणसी,पटना,रांची में क्या हैं लौकी के दाम
वाराणसी में आज लौकी 100 रुपये किलो पर पहुंच गई है। एक दिन पहले ही 40 रुपये किलो थी। बिहार के मधेपुरा में लौकी का दाम आज 60 रुपये किलो है।पटना के बोरिंग रोड एरिया में 100 से 120 रुपये पीस है। शहर से सटे 80 से 90 रुपये प्रति पीस मिल रहा है। पटना के राजा बाजार एरिया में लौकी 150 रुपये पीस पहुंच गई है। अगर झारखंड की बात करें तो रांची में गोल वाली लौकी 70 रुपये पीस है तो लंबी वाली 60 रुपये किलो है।
भारत के शेयर बाजार से भी बड़ी हो गई थी एनवीडिया की वैल्यू, 30% की गिरावट से हाहाकार,क्या करें निवेशक
शेयर बाजार की त्योहारी सीजन में मदमस्त चाल,निवेशकों को 38 लाख करोड़ का हुआ फायदा
एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम,पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में मचा हाहाकार,भारत में राहत बरकरार
अक्टूबर में इक्विटी एमएफ निवेश 14% घटा,स्मॉलकैप फंड से निवेशकों ने खींचे हाथ,एसआईपी में भी सुस्ती
दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी,फुल क्रीम दूध अब 76 रुपए प्रति लीटर,12 नवंबर से लागू होंगी नई दरें
माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पछाड़ा,जेनसन हुआंग विवाद से शेयर 6% से ज्यादा टूटा
दिल्ली में मुनक नहर पर बन रहा 11 किमी का भव्य छठ घाट,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन
दिवाली बीत गई,क्या अब 2000 रुपए से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज
एनवीडिया सीईओ को लगा 7.4 अरब डॉलर का झटका, अमीरों की लिस्ट में 2 पायदान फिसले
दीपावली पर जमकर हुई ऑनलाइन शॉपिंग,दीयों के साथ कपड़े और घरेलू सामान की बिक्री भी बढ़ी
दिवाली के बाद दिल्ली की जहरीली हुई हवा,सांस के मरीज 30% बढ़े, प्रदूषण के आंकड़ों पर भी सवाल
अमेरिका का फूटा अफेयर बम,चीनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में डूबे एनवीडिया के 24 लाख करोड़, अब आगे क्या...
31 दिसंबर के बाद बेकार हो जाएंगे आपके चेकबुक,जनवरी 2027 से नए से होगा कामकाज,दावों पर आरबीआई ने कही बड़ी बात
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved