क्या खत्म होने वाला है ऑयल क्राइसिस, IEA के ऐलान से चौंका बाजार,क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट


क्या खत्म होने वाला है ऑयल क्राइसिस, IEA के ऐलान से चौंका बाजार,क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट

मनोज बिसारिया | 16 Nov 2026

 

न‌ई दिल्ली।मिडिल ईस्ट में पहले के मुकाबले हालात में सुधार के संकेत और शिपमेंट दोबारा पटरी पर लौटने के बीच बाजार में तेल की कमी के बजाय सरप्लस की चर्चा तेज हो गई है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में डिमांड के मुकाबले सप्लाई बढ़ने की संभावना है,इसके बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।मिडिल ईस्ट से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने वाला शिपमेंट करीब-करीब पहले की तरह बहाल हो गया है,इसका असर यह हुआ कि इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 65 सेंट गिरकर 95.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया,इसके अलावा अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI क्रूड 23 सेंट घटकर 88.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता देखा गया।पिछले हफ्ते के पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दोनों बेंचमार्क में 13 से 16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई थी।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में दिख रही नरमी की संभावना 

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में नरमी की संभावना दिख रही है।इस बीच इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी की तरफ से भी कहा गया कि इस साल की चौथी तिमाही में ग्लोबल ऑयल मार्केट एक बार फिर से सरप्लस में लौटेगा। एजेंसी के मुताबिक शिपिंग पर लगातार हमलों के बावजूद तेल की डिमांड के मुकाबले मिडिल ईस्ट से तेल के निर्यात में इजाफा हो रहा है।केसीएम ट्रेड के चीफ एनालिस्ट टिम वाटरर ने बताया कि ईरान जंग शुरू होने के बाद से यह पहला मौका है जब व्यापारी लगातार तंगी के बजाय सरप्लस सप्लाई की संभावना के बारे में सोच रहे हैं।

जोंस एक्ट के तहत दी जाने वाली छूट को बढ़ाया

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी की तरफ से अनुमान जताया गया कि चौथी तिमाही के दौरान तेल की सप्लाई औसतन 105 मिलियन बैरल रोजाना की रहेगी।यह अनुमानित डिमांड से 1.7 मिलियन बैरल प्रतिदिन ज्यादा होगी,इससे पहले एजेंसी ने चौथी तिमाही में सप्लाई डेफिसिट को लेकर अनुमान जताया था।इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से जोंस एक्ट के तहत दी जाने वाली छूट को 90 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है,इसके बाद भी कीमत पर दबाव बढ़ गया है,इस छूट के बाद विदेशी झंडे वाले जहाजों को अमेरिकी पोर्ट के बीच आसानी से तेल और ईंधन ले जाने की अनुमति मिल गई है,जिससे तेल टैंकरों की उपलब्धता बढ़ गई है।

जानकारों का ये है मानना 

जानकारों का यह भी मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों के सामने सिक्योरिटी रिस्क बने रहने के कारण शिपिंग के रेट अभी भी ऊंचे हैं।ईरान के सरकारी मीडिया की तरफ से यह जानकारी भी दी गई कि होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में एक नौसैनिक खदान से टकराने के बाद तेल टैंकर में आग लग गई, इससे सुरक्षा चुनौतियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved