मिडटर्म के बाद ट्रंप के बदलने लगे सुर,कभी बताया था बेजान इकोनॉमी,अब फेडरल रिजर्व को कह रहे-भारत की 7% ग्रोथ से सीखो


मिडटर्म के बाद ट्रंप के बदलने लगे सुर,कभी बताया था बेजान इकोनॉमी,अब फेडरल रिजर्व को कह रहे-भारत की 7% ग्रोथ से सीखो

मनोज बिसारिया | 21 Nov 2026

 

नई दिल्ली।मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर भी बदलने लगे हैं।खासतौर पर भारत को लेकर ट्रंप का आक्रामक रुख अब गायब होता दिख रहा है।स्थिति ये है कि पिछले साल भारत को बेजान अर्थव्यवस्था बताने वाले ट्रंप अब फेडरल रिजर्व को सलाह दे रहे हैं को वो भारत की ग्रोथ से सबक लें।ट्रंप का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत उन देशों में शामिल हैं, जिसपर ट्रंप ने सबसे ऊंचे टैरिफ लगाए थे।फिलहाल दोनों देशों के बीच ट्रेड पर समझौता नहीं हुआ है।भारत को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस पर अंतिम फैसला हो सकता है।

ट्रंप ने क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की करीब 7 फीसदी जीडीपी वृद्धि और कम ब्याज दरों का उदाहरण देते हुए दावा किया है कि यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें घटाता है, तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ काफी तेज हो सकती है। ट्रंप ने केंद्रीय बैंक पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास गति को बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बावजूद ब्याज दरें ऊंची रखना सही नहीं है।ट्रंप ने कहा कि भारत में ब्याज दरें कम हैं और अर्थव्यवस्था करीब 7 फीसदी की दर से बढ़ रही है। ट्रंप ने तर्क दिया कि अमेरिका में भी ब्याज दरें कम होने पर आर्थिक वृद्धि की रफ्तार कहीं ज्यादा हो सकती है।ट्रंप ने कहा कि अगर आप भारत को देखें,वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी 7 फीसदी है,हमारी जीडीपी 14 फीसदी,15 फीसदी और शायद 20 फीसदी तक हो सकती है।ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में जब आर्थिक आंकड़े अच्छे आते हैं,तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने के बजाय उन्हें कम करना चाहिए,ताकि आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके।

ब्याज दरें घटाने के लिए फेड पर दबाव

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि मजबूत आर्थिक प्रदर्शन के बावजूद ब्याज दरें ऊंची रखना देश की विकास क्षमता को सीमित करता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को अच्छी आर्थिक स्थिति में होने पर कम ब्याज दरों का लाभ मिलना चाहिए, क्योंकि इससे देश की कर्ज चुकाने की क्षमता बेहतर होती है। कम ब्याज दरों से आर्थिक वृद्धि 4 फीसदी के बजाय 15 या 20 फीसदी तक हो सकती है और सरकार तेजी से अपना कर्ज चुका सकती है।ट्रंप ने यह भी सवाल उठाया कि अमेरिका जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था की ब्याज दरें दुनिया में सबसे कम क्यों नहीं होनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दूसरे देशों की आर्थिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए उसे सबसे कम ब्याज दरों का लाभ मिलना चाहिए।

टैरिफ नीति का भी बचाव

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार की टैरिफ नीति का भी बचाव किया।ट्रंप का दावा है कि आयात पर शुल्क लगाने से अमेरिकी कंपनियां देश के भीतर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हो रही हैं और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिल रही है।हालांकि ऊंची ब्याज दरें कंपनियों के लिए निवेश और विस्तार की लागत बढ़ा सकती हैं,ऐसे में ट्रंप चाहते हैं कि फेड ब्याज दरों में कटौती करे, जिससे उनकी टैरिफ नीति के जरिए घरेलू उत्पादन बढ़ाने की कोशिशों को भी समर्थन मिले।

भारत को लेकर ट्रंप के रुख में बदलाव

डोनाल्ड ट्रंप का भारत की आर्थिक वृद्धि और कम ब्याज दरों की तारीफ करना उनके पुराने बयानों से अलग है।जुलाई 2025 में व्यापार विवाद,टैरिफ और रूस के साथ भारत के तेल और रक्षा संबंधों को लेकर ट्रंप ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी कहा था।अब ट्रंप ने भारत की करीब 7 फीसदी आर्थिक वृद्धि और अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों का उदाहरण देकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए इसी तरह की नीतियों की वकालत की है।माना जा रहा है कि मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रंप पर दबाव है कि वो अपनी नीतियों पर विचार करें। इसमें भारत के साथ रिश्ते और बेहतर करने की बात भी है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved