नई दिल्ली।एक तरफ पूरा विश्व सोने के क्रैश होने से हैरान-परेशान है,निवेशकों के लाखों-करोड़ रुपये डूब रहे हैं। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 31फीसदी से अधिक टूट चुका है,लेकिन इन सबके पीछे चीन पर्दे के पीछे अलग ही खेल खेल रहा है।
चीन का गोल्डन प्लान डिकोड
चीन सोने के पीछे हाथ धोकर पड़ा है,जब पूरे विश्व में अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल के बढ़ते दाम से भूचाल आया हुआ था,तब उस समय चीन तेल के बजाए सोना खरीदने में जुटा रहा।साल 2026 में चीन ने 209 अरब डॉलर का सोना खरीद लिया।जनवरी से अक्टूबर के बीच चीन का गोल्ड इंपोर्ट उसके कुल आयात का करीब 8 फीसदी पर पहुंच गया।आंकड़ों की बात करें,उससे पहले चीन की इस रणनीति को समझना जरूरी है।आखिर चीन इतना सोना क्यों खरीद रहा है,सोने के सहारे वो अपने ट्रेड सरप्लस को बैलेंस क्यों करना चाहता है,रियल एस्टेट क्राइसिस से जूझ रहा चीन सोने पर इतना फोकस क्यों बढ़ा रहा है।बात सिर्फ अमेरिकी डॉलर को चुनौती देने तक ही सीमित नहीं है।गोल्ड खरीदारी के पीछे ड्रैगन का सीक्रेट प्लान क्या है।
आंकड़ों में चीन का गोल्ड इंपोर्ट
चीन विश्व का सबसे बड़ा गोल्ड प्रोड्यूसर और कंज्यूमर है। 380 से 384 मीट्रिक टन सोने का उत्पादन करने वाला चीन उतनी ही तेजी से सोना खरीद भी रहा है।स्विट्जरलैंड, हांगकांग,ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से चीन सबसे ज्यादा सोना खरीद रहा है।वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल और पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के रिपोर्ट मुताबिक साल 2026 में जनवरी से अगस्त के बीच चीन का गोल्ड इंपोर्ट 1141 टन पर पहुंच गया,जिसपर चीन ने 158.8 अरब डॉलर का खर्च किया।यही रफ्तार रही तो चीन का सालाना आयात पहली बार 1,700 टन से ज्यादा हो जाएगा।साल 2025 में चीन ने कुल 886 टन सोने का आयात किया,जिसपर 96.5 अरब डॉलर का खर्च किया। Kitco डेटा के मुताबिक चीन ने जनवरी में 94.16 टन,फरवरी में 113.18 टन,मार्च में 161.86 टन,अप्रैल में 159.84 टन,मई में 162.55 टन,जून में 173.34 टन,जुलाई और अगस्त में लगभग 276.05 टन,सितंबर में 129 टन,अक्टूबर में 155.85 टन।
सोने के साथ चीन का सीक्रेट प्लान
विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन का ट्रेड सरप्लस साल 2025 में पहली बार रिकॉर्ड 1.19 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है।ट्रेड सरप्लस का मतलब है कि चीन विश्व को ज्यादा सामान बेचता है,बदले में कम खरीदारी करता है।चीन के कुल आयात में गोल्ड की हिस्सेदारी बढ़कर 8 फीसदी तक पहुंच चुकी है,जिसे वो और बढ़ाना चाहता है।गोल्ड के सहारे चीन अपने ट्रेड सरप्लस को कम करना चाहता है।
गोल्ड के सहारे ट्रेड सरप्लस को कम करने की रणनीति
चीन का ट्रेड सरप्लस रिकॉर्ड स्तर पर है,जो बताती है कि चीन की अर्थव्यवस्था निर्यात पर निर्भर है,ये निर्भरता एक अदृश्य खतरा पैदा करती है।निर्यात पर बढ़ती निर्भरता चीन की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों और व्यापारिक तनावों के लिए संवेदनशील बनाती है। मान लेते हैं कि अमेरिका,यूरोप या भारत के साथ संबंधों में खटास या विरोध के चलते निर्यात पर रोक लगा दी जाए, तो पूरी चीन की इकोनॉमी हिल सकती है।
बढ़ता ट्रेड सरप्लस क्यों खरतनाक
इस निर्भरता को कम कर चीन घरेलू खपत को बढ़ाना चाहता है,ट्रेड टेंशन,टैरिफ जैसे खतरों को कम करना चाहता है। सोने का आयात बढ़ाकर चीन अपनी इकोनॉमी को मजबूत करना चाहता है।चीन अपने असंतुलित आर्थिक मॉडल को बदलना चाहता है।मैन्युफैक्चरिंग का पावर सेंटर बने चीन की इकोनॉमी को निर्यात से शिफ्ट करना चाहता है।ट्रेड सरप्लस के बढ़ते दबाव के चलते राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले हफ्ते रही APEC शिखर सम्मेलन में व्यापार नीति को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं।आयात शुल्क में कटौती करने का ऐलान किया, विदेशी कंपनियों के लिए बाजार खोलने की बात की।
क्या चीन को संकट से उबारेगा सोना
चीन का ट्रेड सरप्लस साल 2025 में रिकॉर्ड 1.19 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया।अगर चीन बढ़-चढ़ कर सोना नहीं खरीदता, तो इस साल उसका ट्रेड सरप्लस 1.5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया होता। बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी कर चीन अपने ट्रेड सरप्लस को साल 2026 में 1.3 ट्रिलियन डॉलर पर रखने की कोशिश कर रहा है।सोने की खरीदारी कर वो अपने ट्रेड सरप्लस को करीब 20 हजार करोड़ डॉलर तक कम करने में सफल रहा है।
सोना बना चीन के लिए गेमचेंजर
अगर चीन सोने का इंपोर्ट नहीं बढ़ाता,तो इस साल सितंबर में ही बीजिंग का ट्रेड सरप्लस 1 ट्रिलियन के पार चला जाता। साल 2026 के शुरुआती 10 महीनों में चीन का इंपोर्ट बिल 29 फीसदी बढ़ा,जिसमें गोल्ड ने बड़ी भूमिका निभाई।
चीन में रियल एस्टेट सेक्टर की कमजोरी को दूर करेगा गोल्ड
चीन मैन्युफैक्चरिंग कैपिटल तो बन गया,लेकिन डोमेस्टिक डिमांड गिरती चली गई।रिटायरमेंट की लंबी उम्र और सोशल सिक्योरिटी के अभाव में चीन में सेविंग्स रेट कंजम्पशन से ज्यादा है।चीन का एवरेज हाउसहोल्ड कंजम्पशन जीडीपी का 40 फीसदी है,जबकि वर्ल्ड का एवरेज 60 फीसदी और अमेरिका का 68 फीसदी है।चीन की सेविंग्स ड्रिवन इकोनॉमी उसके घरेलू खपत को प्रभावित करती है।मतलब कि चीन के लोग खरीदारी के बचाए सेविंग्स ज्यादा कर रहे हैं.जिससे घरेलू खपत गिरती जा रही है।चीन की रियल एस्टेट उसकी सबसे बड़ी ताकत है।चीन के 70 फीसदी लोगों का निवेश रियल एस्टेट में रहा है,लेकिन फिलहाल उसका ये सेक्टर मंदी के कगार पर है, ऐसे में चीन के लोग निवेश के दूसरे विकल्प के तौर पर सोने को चुन रहे हैं।गोल्ड क्वाइंन,गोल्ड बार में निवेश 35 फीसदी बढ़ा है।वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक सितंबर 2026 में चीन के गोल्ड ETF में सोने की मात्रा 11 टन बढ़कर 304 टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।चीन का गोल्ड स्टॉक 40 फीसदी उछला।ये आंकड़े दिखाते हैं कि चीन के लोगों का झुकाव सोने की ओर बढ़ रहा है।
अमेरिका के खिलाफ सोने को बना रहा हथियार
इसके अलावा चीन डॉलर के खिलाफ अपना एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार कर रहा है।सोने से चीन अमेरिकी डॉलर को चुनौती देने की ताकत तैयार कर रहा है। ये साफ है कि चीन यूं ही नहीं लगातार 23 महीनों से सोने की खरीदारी कर रहा है, बल्कि वो अपने 2,435 टन के गोल्ड रिजर्व को बढ़ाकर अपनी इकोनॉमी को बचाने की जुगत में लगा है।अगर यूं कहें कि सोना खरीदना उसकी मजबूरी बन चुका है।