अमेरिकी महंगाई के आंकड़े जारी,गिरावट के बाद सोना 2700 और चांदी 6000 उछली


अमेरिकी महंगाई के आंकड़े जारी,गिरावट के बाद सोना 2700 और चांदी 6000 उछली

मनोज बिसारिया | 26 Nov 2026

 

नई दिल्ली।अमेरिका में महंगाई के ऊंचे आंकड़े आने के बावजूद सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है।सोने के दाम में यह तेजी इंटरनेशनल मार्केट के साथ घरेलू वायदा बाजार में भी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के साथ ही बुलियन मार्केट में भी सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिल रही है।इंटरनेशनल वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना 54.90 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 3,590 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते देखा गया।एमसीएक्स पर आज सुबह सोने का दाम 1,22,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और कुछ देर बार ही यह चढ़कर 1,23,673 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया।

गुरुवार सुबह से ही चांदी के दाम में भी तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में यह 1,45,800 रुपये प्रति किलो के लेवल पर खुली और कुछ देर में चढ़कर 1,48,336 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।कारोबारी सत्र के दौरान तेजी का सिलसिला बना हुआ है।सुबह करीब 11 बजे दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2589 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 123726 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।चांदी की बात करें तो लगभग इसी समय 5687 रुपये की तेजी के साथ 148204 रुपये प्रति किलो के करीब देखी गई।बुलियन मार्केट में सोने का रेट देखें तो 24 कैरेट वाला सोना 1,630 रुपये की तेजी के साथ ₹123,540 प्रति 10 ग्राम पर देखा गया।इसी तरह चांदी 4,360 रुपये चढ़कर 148,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

आज के कारोबार में कितनी तेजी

एमसीएक्स पर सोना बुधवार को 142517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।इंट्रा डे सेशन के दौरान सुबह 11.10 बजे तक चांदी ने 148685 रुपये का हाई टच किया,इस तरह कुछ ही घंटे में चांदी 6000 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा चढ़ ग‌ई।बात सोने की करें तो 24 कैरेट वाला गोल्ड बुधवार को 121137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।इंट्रा डे के दौरान यह चढ़कर 123888 रुपये प्रति 10 ग्राम के हायर लेवल पर पहुंच गया,इस तरह सोने का दाम 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चढ़ गया।आज घरेलू रिटेल और इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत खरीदारी का माहौल दिख रहा है।

सोने-चांदी में तेजी का क्या है कारण

Tastylive के ग्लोबल मैक्रो हेड इल्या स्पिवाक के अनुसार अमेरिका में छुट्टी से पहले निवेशक शॉर्ट पोजीशन को कवर कर रहे हैं,इससे सोने के दाम को सपोर्ट मिल रहा है।हालांकि उनका यह भी कहना है कि रिस्क से बचने के माहौल के बीच नकदी जुटाने के लिए सोने में बिकवाली बनी रह सकती है। दूसरी तरफ अमेरिका की तरफ से भारत समेत 14 देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के प्रस्ताव ने भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है।हालांकि भारत के साथ व्यापार करार होने पर इसे 17 फीसदी तक सीमित करने का प्रावधान रखा गया है।

अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े

अमेरिका में अक्टूबर के महीने में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में महीने दर महीने के हिसाब से 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई,इसके अलावा 25 नवंबर को जारी किये किये गए PCE महंगाई आंकड़ों से साफ हुआ कि सालाना बेस पर महंगाई 3.8 फीसदी के करीब बनी हुई है।यह फेडरल रिजर्व के 2 फीसदी के टारगेट से काफी ऊपर है,ऐसे में फेड रिजर्व की अगले महीने होने वाली मीटिंग के दौरान ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका बनी हुई है।ब्याज दर बढ़ने से सोने की कीमत में कमजोरी आ सकती है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved