आरबीआई ने बदला एटीएम से पैसा निकालना के नियम, आपको जानना जरूरी


आरबीआई ने बदला एटीएम से पैसा निकालना के नियम, आपको जानना जरूरी

मनोज बिसारिया | 28 Nov 2026

 

नई दिल्ली।अगर आप एटीएम मशीन से बार-बार पैसा निकालते हैं तो ये खबर आपके लिए अहम है।केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एटीएम और पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल से पैसा निकालने से जुड़े नियमों को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।इन नियमों में एटीएम मशीन से पैसा निकालने को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।

अपने बैंक के एटीएम से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन

आरबीआई के नियमों के मुताबिक सेविंग अकाउंट रखने वाले ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती रहेगी।अगर ग्राहक बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी करता है तो उसे 5 निर्धारित ट्रांजैक्शन में जोड़ा जाएगा। दूसरे बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा अलग-अलग होगी।जानकारी के मुताबिक मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से हर महीने 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। वहीं नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे।

बैंक भेजेंगे अलर्ट

फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर बैंक शुल्क वसूल सकता है। आरबीआई ने इस चार्ज की अधिकतम सीमा 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन तय की है। इसके ऊपर लागू टैक्स भी देना होगा। हालांकि बैंक को ग्राहकों को अलर्ट या नोटिफिकेशन के जरिए बताना होगा कि महीने में कितने फ्री ट्रांजैक्शन इस्तेमाल हो चुके हैं और आगे ट्रांजैक्शन करने पर कितना शुल्क लग सकता है।आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसा निकालने की सीमा ₹10,000 प्रति ट्रांजैक्शन है। नए निर्देशों के तहत दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसा निकालने की अधिकतम सीमा ₹10000 प्रति ट्रांजैक्शन तय की गई है।

असफल एटीएम ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं

हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर की जैसी तकनीकी समस्या के कारण एटीएम ट्रांजैक्शन विफल हो जाता है तो इसे एक वैध ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा। इसी तरह अगर कोई ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बैंक या सर्विस प्रोवाइडर की किसी गलती (जैसे गलत PIN या वैलिडेशन की समस्या) के कारण अस्वीकार हो जाता है, तो उसे भी वैध ट्रांजेक्शन नहीं माना जाएगा। बैंक ऐसे विफल ट्रांजैक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं ले सकते। इसका मतलब यह है कि बैंक या सर्विस प्रोवाइडर की गलती से हुए विफल ट्रांजैक्शन के लिए ग्राहकों को अपने फ्री ट्रांजैक्शन का कोटा नहीं खोना चाहिए और न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना चाहिए।

आरबीआई ने बैंकों को एटीएम पर ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारियां दिखाने के दिए हैं निर्देश

आरबीआई ने बैंकों को एटीएम पर ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारियां दिखाने के निर्देश दिए हैं।अब एटीएम पर अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषा में नोटिस लगाना होगा। इसके अलावा एटीएम पर उसका पहचान नंबर, हेल्पडेस्क या संपर्क नंबर और एटीएम संचालित करने वाले बैंक का टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर भी दिखाना होगा।अगर एटीएम में पैसा उपलब्ध नहीं है तो ट्रांजैक्शन शुरू करने से पहले ही ग्राहकों को इसकी जानकारी देनी होगी। एटीएम में EMV चिप और PIN आधारित कार्ड ट्रांजैक्शन की सुविधा भी जरूरी होगी।
ग्राहक केवल एटीएम से ही नहीं, बल्कि दुकानों और मर्चेंट प्रतिष्ठानों पर लगी पात्र PoS मशीनों के जरिए भी पैसा निकाल सकते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल डेबिट कार्ड, फुल-KYC वाले प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) और UPI के जरिए किया जा सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved